कपूरथला में एसएसपी गौरव तूरा ने वीरवार देर रात स्पेशल नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन चलाया। इसी बीच उन्होंने नगर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसएसपी ने पुलिस नाकों और चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण कर वाहनों की छानबीन देखी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने और संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए।

एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर लगाए नाके

विज्ञापनIn-Article Banner

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि जिले के समस्त एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर वाहनों की पूरी जांच और वेरिफिकेशन के पश्चात ही उन्हें आगे जाने दिया जाएगा। संवेदनशील जगहों पर भी पुलिस की निगरानी रखी जा रही है।

पेट्रोलिंग टीमें भी तैनात

एसएसपी ने जानकारी दी कि जिले में पुलिस की अनेक पेट्रोलिंग टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें संवेदनशील इलाकों सहित अलग-अलग जगहों पर गश्त कर रही हैं।

रात के वक्त पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ाई गई है। उन्होंने लोगों से चेकिंग के बीच पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट