बठिंडा जिले के फूल थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस अनुसार 17 नवंबर 2026 को पुलिस टीम धिपाली नहर पुल से ढिंगारह गांव की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान राय्या वाला ग्राम के मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे पुलिस को एक मोटरसाइकिल के पास दो युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों घबराकर भागने लगे, मगर मुस्तैद जवानों ने पीछा कर दोनों को घटनास्थल पर ही दबोच लिया। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा तलाशी लेने पर आरोपियों के पास मौजूद एक पारदर्शी प्लास्टिक बैग से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव भैनी निवासी जतिंदर सिंह उर्फ गुरप्यार और सुखदीप सिंह उर्फ दीपू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के बीच आरोपियों से नशे की सप्लाई चेन के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
बठिंडा में 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार:गश्त दौरान पकड़ा, बाइक और मोबाइल जब्त; कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर भेजा
बठिंडा जिले के फूल थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसी दौरान राय्या वाला ग्राम के मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे पुलिस को एक मोटरसाइकिल के पास दो युवक खड़े दिखाई दिए।
EEditor
19 नव॰ 2026, 06:21 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






