खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अमृतसर लाने हेतु पंजाब पुलिस की टीम गुरुवार (19 नवंबर) को असम की डिब्रूगढ़ जेल पहुंची। इस टीम में 5 पुलिस मुलाजिम हैं। टीम की अगुवाई डीएसपी स्तर के अफसर कर रहे हैं। पुलिस टीम अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ से अमृतसर लाने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

पुलिस टीम 21 नवंबर को अमृतपाल सिंह को लेकर अमृतसर पहुंचेगी। इसके लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

सांसद अमृतपाल दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके लिए अमृतसर अदालत ने उन्हें दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक कस्टडी पैरोल दी है। इसी बीच परिवार को 7 लाख 84 हजार खर्चा सरकार को देना होगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

सांसद अमृतपाल सिंह के ग्राम जल्लूपुर खेड़ा (अमृतसर) में उनकी दादी के अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। अंतिम संस्कार अमृतपाल सिंह के खेतों में किया जाएगा।

दादी का कल खेतों में होगा अंतिम संस्कार सांसद की दादी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा (अमृतसर) में किया जाएगा। उन्हें अपने खेतों में अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिवार और ग्राम के लोग अंतिम संस्कार की व्यवस्था में जुटे हैं। चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था।

हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट