- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot Drug Bust | Police Arrest Two Peddlers, Heroin Seized
फरीदकोट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उनके पास से एक कंप्यूटर कांटा, मोबाइल फोन और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है। पुलिस के मुताब
पुलिस को देखकर लिफाफा फेंककर भागने लगे युवक
थाना सिटी के एएसआई चमकौर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस पार्टी के साथ डोगर बस्ती की ओर गश्त कर रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गए और लिफाफा फेंककर वहां से निकलने का प्रयास करने लगे।
पुलिस ने लिफाफे की छानबीन की तो उसमें एक कंप्यूटर कांटा, मोबाइल फोन और पारदर्शी लिफाफे में रखी 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
एक आरोपी पर पहले भी दर्ज है नशा तस्करी का केस
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन निवासी डोगर बस्ती, फरीदकोट और रोहित कुमार निवासी संजय शहर, फरीदकोट के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसपी ऑपरेशन मुनीष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक हेरोइन की खेप आगे सप्लाई करने हेतु ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ पहले भी थाना सिटी फरीदकोट में नशा तस्करी का केस दर्ज है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







