- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Fire | Short Circuit Causes Major Damage To DJ Equipment
जालंधर के न्यू कलगीधर कॉलोनी स्थित एक घर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का डीजे का सामान और स्क्रीन जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। खबर मिलते ही दमकल विभाग की टी
जालंधर में क्यूरों मॉल के पास स्थित न्यू कलगीधर कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रिहायशी घर में अचानक आग लग गई। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घटना की सूचना दमकल महकमा को दी। हादसे के समय घर पर कोई नहीं था
मामले की सूचना देते हुए डीजे संचालक ने बताया कि हादसे के वक्त घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। उन्हें दोपहर लगभग 1 बजे फोन पर जानकारी मिली कि उनके घर में आग लग गई है। खबर मिलते ही वह आनन-फानन में दमकल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर के अंदर रखा डीजे का कीमती सामान और स्क्रीन पूरी प्रकार से जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित के मुताबिक, अभी तक आग से हुए कुल आर्थिक नुकसान का सही आकलन नहीं किया जा सका है। शुरुआती छानबीन में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट कहा जा रहा है। जानकारी मिलते दमकल की गांड़ी मौके पर पहुंंची
दूसरी ओर, दमकल कर्मी नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम को कलगीधर कॉलोनी के एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही टीम फौरन गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर घर बंद मिला और अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं था।
टीम ने कड़ी मशक्कत के पश्चात वक्त रहते आग को बुझा दिया, जिससे आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी। दमकल अधिकारी के अनुसार, इस हादसे में घर में रखा सामान तो काफी जल गया है, मगर किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







