तरनतारन के गांव रसूलपुर में खेतों से बीएसएफ ने 508 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तलाशी अभियान के बीच जवानों को मौके से 50 ग्राम पैकिंग सामग्री भी मिली। बरामद सामान को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

बीएसएफ की 115वीं बटालियन के जवानों ने बीओपी हवेलिया के कमांडर खान सोई के नेतृत्व में खेतों में तलाशी अभियान चलाया।

इसी दौरान उन्हें हेरोइन और पैकिंग सामग्री मिली। जवानों ने दोनों चीजों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई हेतु थाना सराय अमानत खां पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

थाने के एएसआई गुरसेवक सिंह ने इस प्रकरण में केस नंबर 158 दर्ज किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 61-85 और बीएनएस की धाराओं 25, 26 व 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि हेरोइन कहां से आई और इसे खेतों में किसने छिपाया था। जांच में तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट