जिला पठानकोट के नाजोचक्क स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आठवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही जहां घरोटा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हर पहलू से प्रकरण की गहन जांच आरंभ कर दी है, वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने

दिवाली की छुट्टियां बिताकर लौटा था विद्यार्थी

विद्यालय के प्रभारी प्रिंसिपल संदीप कुमार ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने सूचना देते हुए जानकारी दी कि मृतक छात्र लक्ष्य बैंस आठवीं कक्षा के सेक्शन 'बी' का छात्र था और छठी कक्षा से ही इस विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। वह सरना के ग्राम डल्ला बलीम का रहने वाला था और हाल ही में दिवाली की 10 दिन की छुट्टियां बिताकर वापस हॉस्टल लौटा था।

विज्ञापनIn-Article Banner

रात पौने एक के आसपास लगाया फंदा, हॉस्टल में नहीं था सीसीटीवी

प्रिंसिपल के मुताबिक यह घटना बीती रात करीब 12:40 से 12:45 बजे के बीच घटित हुई। रात करीब 1:00 बजे सदन प्रभारी (हाउस मास्टर) से उन्हें सूचना मिली। जिसके पश्चात वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और विद्यार्थी को प्राथमिक उपचार हेतु घरोटा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय परिसर में कुल 56 सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं, हालांकि निजता नियमों के तहत हॉस्टल के अंदर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं।

पुलिस और एनवीएस अफसरों की टीम करेगी गहन पड़ताल

घरोटा पुलिस के छानबीन अफसर एएसआई बोधराज ने बताया कि पुलिस को बीती रात इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक पड़ताल में प्रकरण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस समस्त पहलुओं को ध्यान में रखकर प्रकरण की पड़ताल कर रही है और पड़ताल में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, प्रिंसिपल ने बताया कि एनवीएस रीजनल ऑफिस और मुख्यालय से भी उच्च अधिकारियों की टीम पड़ताल हेतु विद्यालय पहुंच रही है।

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

घटना के पश्चात प्रभारी प्रिंसिपल संदीप कुमार ने समस्त अभिभावकों और विद्यार्थियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि बच्चों की छोटी से छोटी समस्या या व्यवहार में आने वाले बदलाव को भी गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि अभिभावक और शिक्षक बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें, उन्हें अपनी बात खुलकर साझा करने हेतु प्रोत्साहित करें तथा उनकी शारीरिक के साथ-साथ मानसिक सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट