फरीदकोट जिले के जैतो इलाका में बुधवार देर रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय ग्राम बिशनंदी निवासी नरिंदरजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह युवक की जान चली गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे

सूचना मिलते ही एंबुलेंस लेकर पहुंचे सोसायटी सदस्य जानकारी मिलने के पश्चात सोसायटी के सदस्य एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। जीआरपी पुलिस की निगरानी में युवक को रेलवे ट्रैक से उठाकर सरकारी सिविल चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर पर गंभीर चोटें थीं। घटनास्थल और चिकित्सालय में जीआरपी के एसएचओ, गोनियाना चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, आरपीएफ कोटकपूरा के कुलदीप चंद और पुलिस कर्मी सोहन मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रकरण में आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। युवक ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आया, इसकी छानबीन की जा रही है।

24 घंटे सेवा का दावा, हेल्पलाइन नंबर जारी

विज्ञापनIn-Article Banner

चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी के सदस्य मीत सिंह मीता ने बताया कि संस्था 24 घंटे मानवता की सेवा हेतु समर्पित है। किसी भी दुर्घटना या आपात हालत में मदद हेतु 98521-00702 और 95014-70765 पर संपर्क किया जा सकता है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट