- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Geeta, Ganga, Gayatri And Cow Are The Priceless Heritage Of Indian Culture.
अपाहिज आश्रम गोशाला में बुधवार को गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में गोमाता की पूजा-अर्चना, हवन और आरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गोमाता का आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान पंडित बलबीर शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत संपन्न करवाया।
को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर ने गोपाष्टमी के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोपाष्टमी हिन्दू सनातन संस्कृति में गो प्रेम, जीव दया एवं सेवा भावना का प्रतीक पर्व है। सनातन मान्यताओं के मुताबिक गोमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है।
उन्होंने कहा कि गीता, गंगा, गायत्री और गाय भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। गोसेवा से लौकिक एवं आध्यात्मिक दोनों प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। चेयरमैन तरसेम कपूर ने समस्त श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए बताया कि गोसेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। गोमाता की सेवा एवं संरक्षण से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का रास्ता प्रशस्त होता है। समस्त से गोसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की।
हरपाल सिंह की तरफ से अपाहिज आश्रम को एक लाख रुपये कीमत की सामग्री व दवाइयां भेंट की गई। यहां पंजाब गो सेवा आयोग के कार्यकारी चेयरमैन कीमती भगत, सुदेश भगत, हरपाल सिंह, आरके भंडारी, बृज मित्तल, सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, बलदेव कत्याल, संजय सभ्रवाल आदि उपस्थित थे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







