शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान पद का निर्वाचन आज 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे अमृतसर स्थित एसजीपीसी मुख्यालय के तेजा सिंह समुंद्री हॉल में होगा। चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल बादल में हलचल तेज है। बीबी जगीर कौर के नाम पर सहमति नहीं ब

प्रत्याशी चुनने का अधिकार सुखबीर बादल को सौंपा

सुखबीर बादल ने वीरवार शाम एसजीपीसी मुख्यालय में सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। लगभग 20 मिनट चली इस बैठक में प्रधान पद के निर्वाचन को लेकर चर्चा हुई और सदस्यों ने अपनी राय रखी। इसके पश्चात सर्वसम्मति से प्रधान पद के नाम का चयन करने की जिम्मेदारी सुखबीर बादल को सौंप दी गई। मीटिंग के पश्चात बादल ने उम्मीदवार के नाम को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि सदस्यों और पदाधिकारियों के विचार लिए गए हैं और शुक्रवार सुबह नाम का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

हाल ही में शिअद पुनर्गठन गुट छोड़कर बादल गुट में शामिल हुईं बीबी जगीर कौर के नाम पर अधिकांश सदस्यों की सहमति नहीं बनती दिखाई दे रही। ऐसे में सुखबीर बादल के उनके नाम पर दांव खेलने की संभावना कम मानी जा रही है। चुनावी वर्ष को देखते हुए धामी को ही दोबारा जिम्मेदारी सौंपने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है।

दूसरी तरफ, विरोधी गुट के करीब 17 सदस्यों के चुनावी इजलास का बायकॉट करने की संभावना है। शिअद पुनर्गठन के प्रधान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने निर्वाचन के विरोध में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब, दिल्ली से संसद भवन तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। विरोधी गुट 20 नवंबर को ही एसजीपीसी के आम निर्वाचन करवाने की मांग कर रहा है। ऐसे में चुनावी इजलास में विरोधी गुट के सदस्यों की मौजूदगी की संभावना कम है।

एसजीपीसी के 190 सदस्यीय हाउस में 138 सदस्य ही डालेंगे वोट

एसजीपीसी के कुल 190 सदस्यीय हाउस में इस बार केवल 138 सदस्य ही वोट डाल सकेंगे। पांच सिंह साहिबान को मतदान का अधिकार नहीं है। वहीं 39 सदस्यों की मौत, पांच सदस्यों के इस्तीफे और तीन सदस्यों पर इजलास में शामिल होने की रोक के चलते 47 सदस्य अनुपस्थित रहेंगे। पिछले साल धामी को 136 वोटों में से 117 वोट मिले थे, जबकि विरोधी गुट के मिट्ठू सिंह को 18 वोट मिले और एक वोट रद्द हुआ था। अब आज होने वाले निर्वाचन में प्रधान पद हेतु नाम और परिणाम पर समस्त की नजरें टिकी हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट