- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Municipal Corporation Election Schedule | Election Commissioner Press Conference
चंडीगढ़ शहर निगम चुनाव को लेकर आज बड़ा ऐलान होगा। स्टेट इलेक्शन कमिश्नर विजय देव ने सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें शहर निगम निर्वाचन का शेड्यूल जारी किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही नगर में आचार संहिता लागू हो जाएगी।
इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और राजनीतिक दलों की तैयारियां भी तेज होंगी। चुनाव को लेकर माना जा रहा है कि 20 से 25 दिसंबर के बीच मतदान कराया जा सकता है।
हालांकि, मतदान की तारीख, नामांकन की प्रक्रिया और चुनाव से जुड़ी अन्य जानकारियां स्टेट इलेक्शन कमिश्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आएंगी।
2021 में AAP बनी थी सबसे बड़ी पार्टी चंडीगढ़ शहर निगम में कुल 35 निर्वाचित पार्षद हैं। साल 2021 में हुए शहर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उस निर्वाचन में AAP ने 14 सीटें जीती थीं। भाजपा को 12, कांग्रेस को 8 और अकाली दल को 1 सीट मिली थी।
अकाली दल का कोई पार्षद नहीं हालांकि, कार्यकाल के बीच दल-बदल की वजह से शहर निगम में राजनीतिक समीकरण बदल गए। मौजूदा हालत में भाजपा के पास 18, कांग्रेस के पास 10 और आम आदमी पार्टी के पास 7 पार्षद हैं। अकाली दल का कोई पार्षद नहीं है।
भाजपा शहर निगम में सबसे बड़ी पार्टी इस प्रकार अब भाजपा शहर निगम में सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। आज निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के पश्चात यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि किस तारीख से नामांकन शुरू होंगे और मतदान कब कराया जाएगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







