जालंधर | शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने वीरवार को साहनेवाल व फिल्लौर में महिलाओं की सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ पोस्टर अभियान चलाकर नहीं लड़ी जा सकती। सांसद ने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में ड्रग्स की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। कलसियां गांव के आप के सरपंच परमिंदर सिंह को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा ड्रग्स के साथ पकड़े जाने की बात कही। मजीठिया हलके के युवा प्रधान लवप्रीत सिंह का भी जिक्र किया। हरसिमरत बादल ने बताया, भगवंत मान ने दावा किया था कि उन्हें पता है कि ड्रग्स कहां बनाए जा रहे और इसे कौन बेच रहा है। फिर भी अब तक किसी भी ‘चिट्टा’ कारखाने को नहीं पकड़ा है और न किसी बड़े ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। इस घटनास्थल पर शरणजीत सिंह ढिल्लों, पवनदीप कौर, सिमरनजीत सिंह ढिल्लों, बलदेव खैहरा और भावना खोसला खैहरा मौजूद रहे।