मोहाली के ओलिंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में पंजाब हॉकी लीग (पीएचएल) के तीसरे संस्करण की शुरुआत के पहले दिन राउंडग्लास हॉकी अकादमी, घुम्मनहेड़ा राइजर्स अकादमी और नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने जीत दर्ज की। उद्घाटन अवसर पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उपकप्तान और पीएचएल 2026 के ब्रांड एंबेसडर हार्दिक सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरपाल सिंह, दिलप्रीत सिंह, राजपाल सिंह और राजिंदर सिंह सीनियर भी उपस्थित रहे।

प्रमुख मुकाबले में मेजबान राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई को 3-0 से हराया। वरिंदर सिंह ने 11वें मिनट में फील्ड गोल किया, सनमुख सिंह ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागा और कप्तान अर्शप्रीत सिंह ने 49वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर तीसरा गोल किया। अन्य मैचों में घुम्मनहेड़ा राइजर्स, नवीन दिल्ली ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 7-2 से मात दी।

ताशु ने दो, अभय ने दो तथा निशांत, अर्जनदीप सिंह और सिद्धार्थ ने एक-एक गोल किया। नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को 1-0 से हराया; कप्तान मोहम्मद जईद ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर निर्णायक गोल किया।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट