स्टेट पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, भाषण कला और तार्किक चिंतन को बढ़ावा देने के मकसद से अंतर-सदनीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विषय के पक्ष-विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किए।

प्रतिभागियों ने प्रभावशाली संवाद शैली, विचारों की स्पष्टता और भाषा पर पकड़ का प्रदर्शन करते हुए अपनी दलीलों को आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से रखा। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता, मंच पर विचार रखने का साहस और अन्य मतों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं। प्रतियोगिता में साहिबजादा जोरावर सिंह सदन के कक्षा 12 के विद्यार्थी नवलीन और अक्षत राणा ने उत्कृष्ट प्रस्तुति और सशक्त तर्कों के आधार पर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. नरोत्तम सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. गगनदीप कौर और प्रधानाचार्य सविना बहल ने विजेताओं को हौसला बढ़ाया और कहा कि वाद-विवाद जैसी गतिविधियां संचार कौशल, भाषाई दक्षता और समस्या-समाधान क्षमता को मजबूत करती हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट