जालंधर| सेठ हुक्म चंद एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रियंका ने हंस राज महिला महाविद्यालय में आयोजित एच.एम.वी. के प्रदेश स्तरीय विज्ञान मेले विज्ञान मेले में प्रथम पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में विज्ञान, प्रकृति और नवाचार विषय पर आधारित नेल आर्ट प्रतियोगिता में प्रियंका ने भाग लिया। प्रस्तुतिकरण में कलात्मकता, मौलिक सोच और रचनात्मक कौशल के आधार पर उसे प्रथम स्थान मिला। उपलब्धि पर प्रेसिडेंट नरेश कुमार बुधिया, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विनोद दादा, असिस्टेंट मैनेजर सतीश चंद्र दादा और प्रधानाचार्य ममता बहल ने प्रियंका एवं उसकी मेंटर मोनिका शर्मा का हौसला बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की प्रति स्पर्धाएं विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और नवाचार की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करती हैं।
प्रियंका ने विज्ञान मेले में जीता पहला पुरस्कार
पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रियंका ने हंस राज महिला महाविद्यालय में आयोजित एच.एम.वी. उपलब्धि पर प्रेसिडेंट नरेश कुमार बुधिया, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विनोद दादा, असिस्टेंट मैनेजर सतीश चंद्र दादा और प्रधानाचार्य ममता बहल ने प्रियंका एवं उसकी मेंटर मोनिका शर्मा का हौसला बढ़ाया।
EEditor
20 नव॰ 2026, 06:04 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






