- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Goindwal Jail Contraband Seized | Heroin Capsules Mobile Recovered
तरनतारन की गोइंदवाल जेल में प्रतिबंधित सामान पहुंचाने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार किया है।
तीनों जेल के बाहर से अंदर सामान फेंकने आए थे। आरोपियों के कब्जे से 22 ग्राम हेरोइन, 350 नशीले कैप्सूल, बीड़ी, तंबाकू, सिगरेट और अन्य सामान बरामद हुआ है।
इसके अतिरिक्त 5,240 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी मिला है। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जेल के बाहर सामान फेंकते पकड़ा गया बेअंत सिंह
जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट केवल सिंह ने गोइंदवाल थाने में दी शिकायत में जानकारी दी कि देर रात बेअंत सिंह निवासी जहांगीर, गोइंदवाल को जेल के बाहर से सामान फेंकते हुए पकड़ा गया।
तलाशी के बीच उसके पास से 300 नशीले कैप्सूल, तंबाकू की 14 पुड़िया, बीड़ी के 39 बंडल, 5 कुल्लिप, सिगरेट की 3 डिब्बियां, एक हीटर स्प्रिंग और 70 रुपये बरामद हुए।
दो अन्य आरोपियों से हेरोइन व नकदी मिली
सुरक्षाकर्मियों ने सुखमनप्रीत सिंह निवासी सुथियाला, ब्यास, जिला अमृतसर और अंग्रेज सिंह निवासी चुसलेवार पट्टी को भी सामान फेंकते हुए पकड़ा।
दोनों के पास से 22 ग्राम हेरोइन, 50 नशीले कैप्सूल, 5,170 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, बीड़ी के 35 बंडल, तंबाकू के 5 पैकेट, 5 लाइटर और सिगरेट के 4 पैकेट बरामद हुए।
जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर गोइंदवाल थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







