मोहाली में पत्नी की हत्या के करीब 8 साल पुराने प्रकरण में अदालत ने दोषी पति जस्मिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस प्रकरण में अदालत ने सबूतों के अभाव में मृतका की ननद दलवीर कौर और जेठानी सुरिंदर कौर को बरी कर दिया। वहीं, एक अन्य अभियुक्त गुरमेल सिंह

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ग्राम हुलका (बनूड़) निवासी जस्मिंदर सिंह उर्फ जस को दोषी करार देते हुए धारा 302 के तहत उम्रकैद और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, धारा 498ए के तहत 3 साल की कैद और 5 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर आरोपी को 6 महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

14 वर्ष पहले हुई थी शादी, पति करता था मारपीट

विज्ञापनIn-Article Banner

शिकायतकर्ता चेतन सिंह ने बनूड़ पुलिस को कहा था कि उसकी बहन सरबजीत कौर की लगभग 14 वर्ष पहले ग्राम हुलका निवासी जस्मिंदर सिंह से शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा कर्मवीर सिंह है, जिसकी उम्र उस समय लगभग 13 वर्ष थी।

शिकायत के मुताबिक, शादी के पश्चात से ही जस्मिंदर सिंह सरबजीत कौर को परेशान करता और उसके साथ मारपीट करता था। कई बार उसे घर से भी निकाल दिया गया था। परिवार और पंचायत के हस्तक्षेप के पश्चात उसे वापस ससुराल भेजा गया, मगर पति के व्यवहार में बदलाव नहीं आया।

भाभी से संबंधों पर आपत्ति जताने पर की थी मारपीट

शिकायतकर्ता ने इल्जाम लगाया था कि जस्मिंदर सिंह के अपनी भाभी के साथ रिश्ते थे। सरबजीत कौर ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में दलवीर कौर और उसके पति गुरमेल सिंह पर भी आरोपी का साथ देने के इल्जाम लगाए गए थे।

इसके अलावा दहेज की मांग और मांग पूरी नहीं होने पर सरबजीत कौर को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की बात भी कही गई थी।

फोन पर भाई से मांगी थी सहायता, अगले दिन हुई मृत्यु

11 जुलाई 2018 को सरबजीत कौर ने फोन पर अपने भाई चेतन सिंह को बताया था कि उसके पति ने नशे की हालत में उसके साथ बुरी प्रकार मारपीट की है। उसने भाई से उसे ससुराल से ले जाने की गुहार लगाई थी। अगले दिन 12 जुलाई को चेतन ने कई बार बहन को फोन किया, मगर संपर्क नहीं हो सका।

शाम लगभग 7 बजे उसने गुरमेल सिंह को फोन किया। फोन दलवीर कौर ने उठाया और बताया कि सरबजीत कौर को सेक्टर-32 चिकित्सालय, चंडीगढ़ ले जाया जा रहा है, क्योंकि वह बोल नहीं पा रही थी। हालांकि, चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई।

शिकायतकर्ता जब पूर्व सरपंच के साथ जीएमसीएच-32 के शवगृह पहुंचा तो उसने बहन की गर्दन के बाईं ओर निशान देखे। इसके बाद बनूड़ पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या, दहेज प्रताड़ना और साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया था। अब अदालत ने पति को हत्या और प्रताड़ना के मामले में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट