भास्कर न्यूज | जालंधर एडवोकेट नकुल कोहली के परिवार पर हुए हमले के विरोध में जिला बार एसोसिएशन जालंधर ने नो वर्क डे रखते हुए अदालती कामकाज ठप कर दिया। बार की ओर से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रधान रतन दुआ, अमरिंदर सिंह थिंद और साबका प्रधान राज कुमार भल्ला ने जानकारी दी कि इस संबंध में 13 नवंबर को थाना 8 में केस दर्ज हो चुका है, मगर अब तक पुलिस ने हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है। उनके मुताबिक, इस कारण वकील समुदाय में रोष है और मांग की गई कि दोषियों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा संघर्ष तेज किया जाएगा। नेताओं ने एडवोकेट नकुल कोहली के परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग रखी और बताया कि पुलिस को पहले ही सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए थी। नो वर्क डे के तहत वकीलों ने अदालतों के कामकाज का बहिष्कार किया। इस घटनास्थल पर साबका प्रधान एडवोकेट अदित्तिया जैन, एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, एडवोकेट जे.पी.सिंह, एडवोकेट राकेश धीर, एडवोकेट जगपाल धुप्पड़, कुनाल कोहली, सन्नी कुमार, करमपाल सिंह गिल, तेजिंदर सिंह धालीवाल, एडवोकेट जतिंदर अरोड़ा, संजीव बांसल, संदीप कुमार, एरिक कुमार, एडवोकेट प्रितपाल सिंह और सुदेश कुमारी मौजूद रहे।