- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Trains Cancelled Due To Fog | Winter Train Schedule Update
सर्दियों में घने कोहरे की वजह से रेल मुसाफिरों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने चंडीगढ़ से चलने और यहां आने वाली 8 ट्रेनों को करीब 3 महीने हेतु रद्द करने का निर्णय लिया है।
इनमें अमृतसर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, फिरोजपुर और डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। अलग-अलग ट्रेनों का संचालन 1 और 2 दिसंबर से बंद होगा, जो फरवरी के अंत या मार्च 2027 की शुरुआत तक रद्द रहेंगी।
ट्रेनों के संचालन में देरी भी हो सकती है कोहरे के कारण ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु रेलवे ने लोको पायलटों को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अफसरों के मुताबिक, जिन ट्रेनों की रफ्तार सामान्य रूप से 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहती है, उन्हें कोहरे के बीच 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाएगा। इससे ट्रेनों के संचालन में देरी भी हो सकती है।
मौजूद कर्मियों से भी मदद ले सकते हैं रेलवे प्रशासन ने मुसाफिरों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और ताजा जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक ऐप रेलवन, वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना ली जा सकती है। मुसाफिर रेलवे स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों से भी मदद ले सकते हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







