- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot Drug Smuggler Arrested At Madhopur Head | Heroin Charas Seized
थाना सुजानपुर पुलिस ने यूबीडीसी नहर के माधोपुर हेड पर नाकाबंदी के बीच एक स्कूटी सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 225 ग्राम चरस, एक मोबाइल फोन और 1,500 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।
अभियुक्त विनोद कुमार उर्फ लाटू नगर के आनंदपुर का रहने वाला है और उस पर हिमाचल प्रदेश के नूरपुर थाने में भी एनडीपीएस का केस दर्ज है। फिल्हाल सुजानपुर पुलिस अभियुक्त से पूछताछ में जुटी है। ताकि ये पता लगाया जा सके कि अभियुक्त नशा कहां से लाया और किसे सप्लाई करना था।
नाकाबंदी देख स्कूटी भागने की कोशिश कर रहा था अभियुक्त
प्रकरण की जानकारी देते हुए डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि एएसआई नरेश कुमार और थाना सुजानपुर के एसएचओ अरुण कालिया अपनी पुलिस टीम के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त कर रहे थे। जब पुलिस पार्टी ने नहर के माधोपुर हेड पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग प्रारंभ की, तो काले रंग की एक्टिवा स्कूटी पर एक युवक आता दिखाई दिया।
सामने पुलिस की नाकाबंदी देखकर युवक घबरा गया और स्कूटी को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। मुस्तैद पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विनोद कुमार उर्फ लाटू (निवासी आनंदपुर, थाना डिवीजन नंबर-1, पठानकोट) के रूप में हुई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जब अभियुक्त और उसकी स्कूटी की तलाशी ली गई, तो उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन, 225 ग्राम चरस, एक मोबाइल फोन और 1,500 रुपये नकद बरामद हुए।
रिमांड पर लेकर खंगालेंगे ‘बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक’
डीएसपी राजेश कक्कड़ ने कहा कि अभियुक्त विनोद कुमार उर्फ लाडू के खिलाफ सुजानपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी एक्टिवा स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि पड़ताल में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ पहले भी हिमाचल राज्य के थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।
पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी, ताकि इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स (नशा कहां से लाया और किसे सप्लाई करना था) का पता लगाया जा सके।
तस्करों को कड़ी चेतावनी और नशा पीड़ितों के उपचार की अपील
डीएसपी राजेश कक्कड़ ने क्षेत्र निवासियों को संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि नशा बेचने और इसकी काली कमाई खाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उन्होंने नशे की लत का शिकार हो चुके युवाओं और उनके परिजनों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, बल्कि पुलिस से संपर्क करें।
पुलिस ऐसे युवाओं को मरीज मानकर अस्पताल में भर्ती करवाएगी और ओट (OOAT) सेंटर से उनकी आईडी बनवाकर मुफ्त दवा व इलाज प्रारंभ करवाएगी। इसके साथ ही नशा तस्करों की जानकारी देने वालों की पहचान पूरी प्रकार गोपनीय रखने का भी भरोसा दिलाया गया है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







