- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Punjab Weather Update | Dense Fog Alert & Cold Wave In Chandigarh
पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड के साथ अब कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने आज( 19 नवंबर) से लगातार चार दिन तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। 22 नवंबर तक सुबह और रात के वक्त कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी प्रभा
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा तापमान सामान्य के लगभग पहुंच गया है। फरीदकोट राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बरनाला में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
5 जिलों में कोहरे का अलर्ट है
मौसम विभाग के अनुसार, आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने की वजह से बारिश के आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान में भी अगले कुछ दिनों तक खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, 19 से 22 नवंबर तक सुबह और रात के वक्त कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है। हवाओं की गति धीमी रहने से ठंड का असर भी महसूस होगा।
बरनाला में रात का तापमान सबसे अधिक
पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 8.0 से 13.6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जबकि बरनाला में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। लुधियाना का पारा 8.2 डिग्री और पटियाला का 9.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से नीचे है।
वहीं, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। चंडीगढ़ में पारा 11.2 डिग्री और मोहाली में 13.4 डिग्री दर्ज हुआ। पठानकोट में 11.2 डिग्री और गुरदासपुर में 10.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। पिछले 24 घंटों में पटियाला में पारा 1.7 डिग्री और लुधियाना के पीएयू केंद्र में 1.2 डिग्री गिरा, जबकि बठिंडा में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







