पराली जलाने वालों के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज करने वाली फाजिल्का पुलिस खुद अपनी ही चौकी के पास आग लगने से बेबस नजर आ रही है। मामला फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर स्थित ग्राम घुबाया पुलिस चौकी का है, जहां चौकी की दीवारों से सटे खेतों में ही पराली को आग के

एक्शन के दावों की खुली पोल, चौकी में घुसा धुआं

प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, मगर घुबाया चौकी के पास लगे आग के ढेर इन दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं। खेतों से उठता धुआं सीधे चौकी के कमरों तक पहुंच गया है। हालात यह हैं कि ड्यूटी पर तैनात जवानों की आंखों में तेज जलन हो रही है और चौकी के मुख्य गेट पर संतरी की ड्यूटी करना भी मुश्किल हो गया है।

विज्ञापनIn-Article Banner

ऑफ-कैमरा छलका दर्द- हम केस दर्ज कर रहे, फिर भी यह हाल

पुलिस कर्मियों ने अनुशासन का हवाला देते हुए कैमरे के सामने बोलने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, ऑफ-रिकॉर्ड बातचीत में कर्मचारियों की बेबसी साफ दिखी। उनका कहना था कि पुलिस अपने स्तर पर सख्ती बरत रही है और प्रकरण सामने आने पर तुरंत एफआईआर भी दर्ज की जा रही है, लेकिन चौकी के बिल्कुल नजदीक आग लगने से खुद उन्हीं की सेहत और ड्यूटी दोनों प्रभावित हो रही हैं।

हाईवे पर विजिबिलिटी कम, हादसों को न्योता

चौकी के पास जल रही पराली का असर सिर्फ पुलिसकर्मियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों हेतु भी जानलेवा साबित हो सकता है। धुएं के गुबार की वजह से सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के टकराने और बड़े सड़क हादसे का खतरा मंडरा रहा है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट