- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Bank Outside Theft Attempt | Women Catch Blade Thieves Hand Over Police
बैंक के बाहर लगाती हैं नाका; महिला ने पकड़ीं दो शातिर ब्लेडबाज, पुलिस को सौंपी
नगर में ऑटो और ई-रिक्शा में सवारियों के पर्स काटने वाला एक शातिर गिरोह सक्रिय है, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। ये महिलाएं बैंकों के बाहर रेकी करती हैं।
जैसे ही कोई महिला पैसे निकालकर बैंक से बाहर आती हैं, ये उसका पीछा शुरू कर देती हैं। ऑटो सफर के बीच दांव लगते ही ब्लेड से पर्स काटकर रफूचक्कर हो जाती हैं।
ऐसा ही एक प्रकरण बस्ती जोधेवाल के पास सामने आया। बैंक से पैसे निकालकर निकलीं दो बहनों के साथ दो शातिर महिलाएं भी उसी ई-रिक्शा में सवार हो गईं।
कुछ दूर जाते ही एक आरोपी महिला ने ब्लेड से पर्स काट दिया, लेकिन पीड़ित महिला ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
शोर मचाने पर ई-रिक्शा रोका गया और लोगों की सहायता से दोनों अभियुक्त महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, तलाशी में उनके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ, लेकिन पूछताछ में उन्होंने पर्स काटने की कोशिश करने की बात कबूल की है।
पीड़िता ने पुलिस को बताई वारदात की पूरी कहानी...
- बैंक में पैसे लेने गई थी: पीड़ित महिला ने बताया कि वह अमृतसर की रहने वाली है और अपनी बहन के साथ बस्ती जोधेवाल के पास स्थित एक बैंक में पैसे निकालने आई थी। जब वे बैंक के अंदर जा रही थीं, तो ये दोनों अभियुक्त महिलाएं बाहर ही खड़ी थीं।
- बाहर निकलते ही पीछा शुरू किया: महिला के अनुसार, जब वे दोनों बहनें पैसे निकालकर बैंक से बाहर आईं और सवारी का इंतजार करने लगीं, तो दोनों अभियुक्त महिलाएं भी आकर उनके ठीक पीछे खड़ी हो गईं।
- जगह न होने पर भी जबरन बैठीं: पीड़िता ने बताया कि जब वे दोनों बहनें एक ई-रिक्शा में बैठीं, तो जगह न होने के बाद भी दोनों अभियुक्त महिलाएं भी उसमें जबरन चढ़ गईं। मना करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें बस थोड़ा आगे तक ही जाना है।
- चलते ई-रिक्शा में ब्लेड से काटा पर्स: ई-रिक्शा के चलते ही एक महिला ने ब्लेड से मेरा पर्स काट दिया। भनक लगते ही मैंने फौरन उसका हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद उसने पकड़े जाने के डर से ब्लेड बाहर फेंक दिया। तत्काल ई-रिक्शा रुकवाया गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
- ट्रैफिक पुलिस के हवाले किया: लोगों की सहायता से दोनों महिलाओं को बस्ती जोधेवाल चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहां उनकी तलाशी ली गई, लेकिन तब तक वे ब्लेड फेंक चुकी थीं, अतः पास से कुछ नहीं मिला।
- स्टेशन से जोधेवाल रूट पर सक्रिय हैं: पीड़िता के मुताबिक, पकड़े जाने पर दोनों महिलाओं ने कबूला कि वे रेलवे स्टेशन से लेकर बस्ती जोधेवाल के बीच चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा में इसी प्रकार सवारियों के पर्स काटती हैं।
पीड़िता ने नहीं दी लिखित शिकायत
थाना बस्ती जोधेवाल के जांच अधिकारी ने जानकारी दी कि दोनों महिलाओं ने सवारी का पर्स काटने की कोशिश की थी, मगर वे पैसे निकालने में सफल नहीं हो सकीं। पीड़ित महिला बिना कोई लिखित शिकायत दिए वहां से चली गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्त महिलाओं को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







