अमृतसर | थाना ब्यास पुलिस ने विधवा महिला की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने और धमकियां देने के इल्जाम में तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गांव सठियाला निवासी जसविंदर कौर ने 30 अक्टूबर को डीएसपी बाबा बकाला के पास शिकायत दी थी कि अमरजीत कौर, मनजीत कौर और फिलहाल मलेशिया में रह रही सुरिंदर कौर ने उनकी मिल्कियत जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत की जांच के पश्चात पुलिस ने 16 नवंबर को तीनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ थाना ब्यास में मामला दर्ज कर लिया है।
जमीन पर कब्जे की कोशिश तीन महिलाओं पर केस दर्ज
अमृतसर | थाना ब्यास पुलिस ने विधवा महिला की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने और धमकियां देने के इल्जाम में तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गांव सठियाला निवासी जसविंदर कौर ने 30 अक्टूबर को डीएसपी बाबा बकाला के पास शिकायत दी थी कि अमरजीत कौर, मनजीत कौर और फिलहाल मलेशिया में…
EEditor
18 नव॰ 2026, 09:47 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






