अमृतसर | अमृतसर कमिश्नरेट में निजी और गैर-आपातकालीन वाहनों पर लाल, नीली या बहुरंगी फ्लैशर लाइट, स्ट्रोब लाइट और हूटर के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। सीपी तथा डीसीपी-कम-एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रविंदरपाल सिंह संधू ने बीएनएसएस, 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, यह प्रतिबंध पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और आधिकारिक ड्यूटी पर तैनात उच्चाधिकारियों के वाहनों पर लागू नहीं होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।