जिला स्तरीय डिजिटल इनोवेशन टेक फेयर (मिशन रफ्तार) हेतु 60 में से 30 प्रोजेक्ट शॉर्टलिस्ट कर लिए गए हैं। इन 30 प्रोजेक्ट्स को जिले के 27 स्कूलों की 30 टीमों ने तैयार किया है। फाइनल मुकाबला 18 नवंबर को मेरिटोरियस स्कूल में होगा।

फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम, वाई-फाई रोबो कार, स्मार्ट फ्लड कंट्रोल सिस्टम और ब्लाइंड्स हेतु स्मार्ट स्टिक जैसे प्रोजेक्ट्स स्टूडेंट्स ने बनाए हैं। जिन स्कूलों के प्रोजेक्ट सिलेक्ट हुए हैं, उनके हेड्स को डिस्टिक एजुकेशन ऑफिसर सेकेंडरी हरजिंदर सिंह ने लेटर जारी कर सुबह 9 बजे मेरिटोरियस स्कूल पहुंचने के आदेश दिए हैं।

डिप्टी डीईओ सेकेंडरी राजीव कपूर व जिला नोडल अधिकारी सौरभ दीप ने बताया कि पहले नंबर पर आने वाली टीम को 3100, दूसरे नंबर की टीम को 2100 रुपए इनाम राशि दी जाएगी। वहीं इन टीमों के विद्यार्थियों को आगे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

सरकारी सीसेस्कूल खिलचियां: स्मार्ट फ्लड कंट्रोल एंड प्रोटेक्शन सिस्टम और स्मार्ट साइलो। सीसे स्कूल ब्यास : भूकंप आने पर अपने आप खुलने वाला एग्जिट डोर। सीसे स्कूल रामदास: बिना टकराए चलने वाली रोबोटिक कार और स्मार्ट पार्किंग एंड गेट मैनेजमेंट सिस्टम। सीसे स्कूल छब्बा: ऑटोमेटेड स्मार्ट डस्टबिन।

सीसे स्कूल कत्थूनंगल गर्ल्स: स्मार्ट एआई क्लासरूम और एआई स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट। सीसे स्कूल ब्यास गर्ल्स, मॉल रोड: ऑटोमेटिक रेन शेड। सरकारी हाई स्कूल बाबा बकाला: ऑटोमेटिक फायर सेंसर एंड एक्सटिंग्विश सिस्टम। सीसे स्कूल भंगाली: स्मार्ट लॉन्ड्री सिस्टम, वाई-फाई स्मार्ट सर्विलांस रोबो कार और चेहरे से हाजिरी लगाने वाला सिस्टम।

सीसे स्कूल नाग कलां: फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम। सरकारी हाई स्कूल जगदेव खुर्द: आर्मी बेस सिक्योरिटी एंड फायर डिफेंस सिस्टम। सीसे स्कूल रईया गर्ल्स: मैजिक एयर पियानो। स्कूल वडाला कलां: दृष्टिबाधित लोगों हेतु स्मार्ट स्टिक। सीसे स्कूल वडाली गुरु: स्मार्ट होम ऑटोमेशन।

सीसे स्कूल अजनाला गर्ल्स: फायर डिटेक्शन सिस्टम। सीसे स्कूल मुरादपुरा: ऑटोमेटिक टोल गेट। सीसे स्कूल भिल्लोवाल पक्का: मोबाइल से चलने वाला स्मार्ट पार्किंग सिस्टम, टेलीग्राम अलर्ट वाला स्मार्ट वेदर मॉनिटरिंग सिस्टम। सीसे स्कूल सोहियां: मिट्टी पड़ताल सिस्टम।

सीसे स्कूल राजासांसी गर्ल्स: स्मार्ट रक्षक, सॉर्ट-ओ-बॉट स्मार्ट बिन। सीसे स्कूल मजीठा: बिना टकराए चलने वाली कार। सीसे स्कूल बल कलां: ऑटोमेटेड स्मार्ट नेविगेशनल रोबोट स्मार्ट सिटी इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम। ओलंपियन शमशेर सिंह सीसे स्कूल अटारी: जॉयस्टिक से चलने वाला गोलकीपर। सीसे स्कूल जंडियाला गुरु बॉयज: सेग्रीगेशन प्रोजेक्ट। 27 स्कूलों के 30 प्रोजेक्ट फाइनल में, विजेता टीम को 3100 रुपए का इनाम

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट