जालंधर। पंजाबी लिखारी सभा ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कवि दरबार और साहित्यिक समारोह करवाया। सभा के संरक्षक बेअंत सिंह सरहदी के मार्गदर्शन में समारोह में एडवोकेट जेपी सिंह प्रमुख अतिथि और दलवीर सिंह रियाड़, सुरिंदर कौर सराय और शरणजीत सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। तीनों विशिष्ट हस्तियों को ‘पंजाबी मां बोली का मान-सम्मान’ प्रदान कर सम्मानित किया। बीबी अमर कौर बेदी की पुस्तक ‘सुचज्जी जीवन शैली’ का विमोचन भी किया। शुरुआत सभा के अध्यक्ष हरभजन सिंह नाहल ने की। उन्होंने अतिथियों, कवियों, लेखकों और श्रोताओं का स्वागत करते सम्मानित हस्तियों के साहित्यिक योगदान की सराहना की। कवि दरबार का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों ने कविशरी और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति से किया। उपरांत महिंदर सिंह अनेजा ने धार्मिक कविता प्रस्तुत की। कवि दरबार में हरलीन कौर गाखल, जैस्मिन कौर, हरकोमल कौर, अबनीत कौर, जसबीर कौर, गुरप्रीत कौर, हीना, व अन्य ने रचनाएं प्रस्तुत की।