लुधियाना ताजपुर रोड स्थित C.J.ज्वैलर्स में ठगी का एक हैरान कर देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। यहां एक ढोंगी बाबा ने महज 10 मिनट के अंदर दुकान पर बैठे एक युवक को हिप्नोटाइज कर 1 लाख रुपए से ज्यादा के गहने लूट कर लिये। ठगी का यह पूरा खेल दुकान में ल

मालिक बाजार गया था, दोस्त संभाल रहा था दुकान

जानकारी के अनुसार यह वारदात सोमवार दोपहर की है। C.J. ज्वैलर्स के मालिक किसी काम से बाजार गए हुए थे और दुकान पर उनका दोस्त मनीष बैठा था। इसी दौरान एक बाबा दुकान के अंदर आया। उसने मनीष से बातचीत आरंभ की और उसके सभी दुख-दर्द समाप्त करने का झांसा दिया। बाबा ने मनीष को कुछ दिया जिसके पश्चात मनीष पूरी प्रकार से हिप्नोटाइज़ होकर बाबा की हर बात मानने लगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

सीसीटीवी फुटेज में देखा क्या हुआ

CCTV में कैद हुआ वारदात का तरीका:फूंक मारी और गायब हुए गहने

सामने आए 10 मिनट के CCTV वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बाबा के कहने पर मनीष ने सोने और डायमंड के कोके (Nose pins) निकाले। बाबा ने उन गहनों को अपने हाथ में लिया और फिर मनीष को देकर मुट्ठी बंद करने को बताया। इसी प्रकार बाबा ने बातों में उलझा कर सोने की अंगूठी भी निकलवा ली। वीडियो में दिख रहा है कि बाबा कुछ मंत्र बुदबुदाता है मनीष की बंद मुट्ठी पर फूंक मारता है और अपने गले में पड़ा कपड़ा उसके ऊपर से घुमाता है। इसके बाद बाबा वहां से निकल जाता है।

होश आया तो खाली था हाथ,बाहर खड़ा था साथी

बाबा के जाने के कुछ देर पश्चात जब मनीष का ध्यान टूटा और उसने अपने हाथ देखे तो उसके हाथ में कोई गहना नहीं था। तब जाकर उसे अपने साथ हुई इस भारी ठगी का अहसास हुआ। जब दुकान के CCTV कैमरे चेक किए गए तो पता चला कि वारदात के वक्त दुकान के बाहर बाबा का एक अन्य साथी भी निगरानी कर रहा था। फिलहाल, पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत दे दी गई है और पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट