- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Mohali Man Wins 50 Lakh Lottery Prize | Jatinder Sharma
मोहाली के जीरकपुर स्थित विजनपुरा निवासी जतिंदर शर्मा की 50 लाख की लॉटरी निकली है। उन्होंने पत्नी के साथ दीपावली पर लोकेश लॉटरी की दुकान से दो टिकट खरीदे थे। इनमें से एक टिकट पर उनका 50 लाख रुपए का इनाम निकल आया। 16 नवंबर को लॉटरी संचालकों ने फोन कर उ
घर जाते समय टिकट खरीदी थी
जतिंदर ने बताया कि दीपावली के दिन वह पत्नी के साथ रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मार्ग में लॉटरी टिकट खरीदने का विचार आया। उन्होंने लोकेश लॉटरी की दुकान से दो टिकट खरीद लिए। वह पहले भी इस दुकान पर ग्राहकों की भीड़ देखते थे, इसलिए उन्होंने यहां से टिकट लेने का फैसला किया।ढोल बजाकर किया स्वागत
जतिंदर के अनुसार, 16 नवंबर को लॉटरी संचालकों का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनके टिकट नंबर 808062 पर 50 लाख रुपए का इनाम निकला है। टिकट नंबर की पुष्टि होने पर उन्हें अपनी विजय का भरोसा हुआ। उन्होंने संचालकों से बताया कि वह 15 से 20 मिनट में दुकान पहुंच जाएंगे, लेकिन पहले घर में पूजा करेंगे। पूजा करने के पश्चात जब वह दुकान पहुंचे तो वहां ढोल बजाकर उनका स्वागत किया गया। जतिंदर ने इस खुशी के घटनास्थल पर लॉटरी संचालकों का आभार जताया।
बेटों की पढ़ाई और माता-पिता की सेवा पर खर्च करेंगे रकम
जतिंदर ने जानकारी दी कि वह जीती हुई रकम का इस्तेमाल सबसे पहले अपने दोनों बेटों की पढ़ाई और उनके बेहतर भविष्य के लिए करेंगे। इसके अतिरिक्त माता-पिता की सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद पर भी रकम खर्च करेंगे। लॉटरी संचालकों ने उन्हें 50 लाख रुपए का इनाम निकलने पर बधाई दी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







