लुधियाना के ढंडारी क्षेत्र में रेलवे लाइन पर एक अज्ञात महिला का शव मिला। लोगों ने शव देखकर जीआरपी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच आरंभ की। छानबीन अधिकारी एएसआई सिकंदर सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें ठेके के पास रेलवे लाइन पर महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात असल कारणों का लगेगा पता एएसआई सिकंदर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शुरुआती जांच में मामला रेल हादसे का लग रहा है। महिला की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मृत्यु के असल कारणों का पता चल पाएगा।