- Hindi News
- Local
- Punjab
- Fazilka
- Fazilka Highway Smoke Crisis | Stubble Burning Blocks Traffic Flow
पंजाब में पराली और फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाने के लिए सरकार और प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद किसान खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे।
फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर एक के पश्चात एक खेत में नाड़ को आग लगाई जा रही है। इससे उठने वाला धुआं हाईवे तक फैल रहा है और वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
कई जगह धुएं की वजह से सड़क पर आगे देखना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में हाईवे पर किसी बड़े सड़क हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, आसपास के क्षेत्र में भी धुएं से प्रदूषण फैल रहा है।
हेलमेट के साथ मुंह पर रुमाल बांधा, फिर भी आंखों में जलन
जलालाबाद से अबोहर जा रहे बाइक सवार बृजेश कुमार ने जानकारी दी कि मार्ग में पराली का इतना धुआं फैला हुआ है कि हाईवे पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने सिर पर हेलमेट पहनने के साथ मुंह पर रुमाल भी बांधा हुआ था। इसके बावजूद धुएं की वजह से आंखों में जलन हो रही थी और उन्हें जगह-जगह रुककर आंखें साफ करनी पड़ रही थीं।
उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन को इसका समाधान निकालना चाहिए, ताकि धुएं की वजह से कोई सड़क हादसा न हो।
पराली के धुएं से बाइक चलाने में आई समस्या
फाजिल्का के ग्राम तेज रुहेला निवासी जसपाल सिंह ने कहा कि वह घुबाया से अपने गांव जा रहे थे। मार्ग में धुएं की वजह से बाइक चलाने में काफी समस्या हुई। धुआं आंखों में जाने के साथ सांस के जरिए शरीर के अंदर भी जा रहा था।
हालत यह थी कि घुबाया से फाजिल्का पहुंचने तक उन्हें तीन बार रास्ते में रुकना पड़ा। उन्होंने कृषकों से अपील की कि धान की पराली जलाने की बजाय सरकार और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक इसका निपटारा करें, ताकि हाईवे पर चलने वाले लोगों को समस्या न हो और कोई हादसा न हो।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







