- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Noise Pollution Fine | DJ Generator Penalty Rules Update
चंडीगढ़ में ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर 1 हजार से लेकर 1 लाख तक का जुर्माना लगाने की तैयारी है।
चंडीगढ़ में तेज आवाज में डीजे बजाना, देर रात जनरेटर चलाना या तय सीमा से अधिक शोर करने वाले पटाखे चलाना अब महंगा पड़ सकता है। ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर 1 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने की तैयारी है। चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (सीपीसीस
17 नवंबर को होने वाली गवर्निंग बॉडी की बैठक में इस पर विचार किया जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के पश्चात नगर में जुर्माने की नवीन व्यवस्था लागू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दिशा-निर्देशों के आधार पर तैयार प्रस्ताव में आवासीय, व्यावसायिक, मिश्रित उपयोग और साइलेंस जोन हेतु अलग-अलग जुर्माना तय किया गया है।
अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अदालतों के आसपास घोषित साइलेंस जोन में नियम तोड़ने वालों पर ज्यादा जुर्माना लगाने का प्रावधान रखा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक, बिना पूर्व अनुमति लाउडस्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम चलाने पर 10 हजार रुपये का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया जा सकता है।
एक हजार केवीए से ज्यादा क्षमता वाले डीजल जनरेटर सेट चलाने पर 1 लाख रुपए, 62.5 से 1 हजार केवीए तक के जनरेटर पर 25 हजार रुपये और 62.5 केवीए तक के जनरेटर पर 10 हजार रुपये जुर्माना प्रस्तावित है। तय ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने वाले निर्माण उपकरणों पर 50 हजार रुपये की पेनल्टी लग सकती है।
बरात, रैली-धार्मिक आयोजनों में शोर करने पर 20 हजार
आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में निर्धारित सीमा से ज्यादा शोर करने वाले पटाखे चलाने पर हर उल्लंघन हेतु 1 हजार रुपये जुर्माना प्रस्तावित है। वहीं, साइलेंस जोन में पटाखे चलाने पर 3 हजार रुपये देने पड़ सकते हैं। बरात, रैली, जुलूस और धार्मिक आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर 10 हजार रुपये और साइलेंस जोन में ऐसा करने पर 20 हजार रुपये का पर्यावरणीय मुआवजा लगाने का प्रस्ताव है।
तीसरी बार नियम तोड़ा तो एक लाख
आरडब्ल्यूए, सार्वजनिक स्थलों, विवाह समारोहों और संस्थागत आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण के मामलों में बार-बार नियम तोड़ने पर जुर्माना बढ़ता जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, पहली बार उल्लंघन पर 20 हजार रुपये, दूसरी बार 40 हजार रुपये और तीसरी या उसके पश्चात उल्लंघन करने पर 1 लाख रुपये तक की पेनल्टी लगाई जा सकेगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







