बठिंडा जिले के भगता भाईका में भाई बहलो रोड स्थित 'गुरमेल ज्वेलर्स' की दुकान को निशाना बनाकर लगभग 32 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी करने की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें तीन नकाबपोश आरोपी दुकान के पास पहुंचते, साथ लगती निर्

निर्माणाधीन इमारत की सीढ़ियों से छत पर चढ़े चोर

वारदात की सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रविवार देर रात ठीक 1 बजकर 14 मिनट पर तीन युवक दुकान के पास पहुंचे। अपनी पहचान छिपाने हेतु तीनों ने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। चोरों ने दुकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़ने के बजाय साथ लगती एक निर्माणाधीन इमारत की सीढ़ियों का इस्तेमाल किया। वे सीढ़ियों के सहारे दुकान की छत (चौबारे) पर पहुंचे और वहां लगे लोहे के शटर को गैस कटर से काटकर अंदर दाखिल हो गए।

विज्ञापनIn-Article Banner

तिजोरी को दो जगह से काटा, सवा दो घंटे बाद बाइक से फरार

दुकान के भीतर घुसने के पश्चात आरोपियों ने सीधे तिजोरी को निशाना बनाया। उन्होंने गैस कटर की सहायता से तिजोरी को पीछे से दो जगहों से काटा और उसमें रखे कीमती जेवरात समेट लिए। इसके अतिरिक्त गल्ले में रखी नकदी भी निकाल ली। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी रात 3 बजकर 47 मिनट पर दुकान से बाहर निकले और एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोर रात 1:14 से 3:47 बजे तक यानी करीब सवा दो घंटे तक दुकान के भीतर इत्मीनान से चोरी करते रहे।

सुबह दुकान खोलने पर उड़े मालिक के होश

सोमवार सुबह लगभग 9 बजे जब दुकान मालिक सुखविंदर सिंह उर्फ काका दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरी कटी हुई थी। जब वे ऊपर छत पर गए तो चौबारे का शटर भी कटा मिला। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुखविंदर सिंह के मुताबिक, दुकान से लगभग 20 तोले (लगभग 205 ग्राम) सोने के गहने, 2 किलो चांदी और गल्ले में रखे 5 हजार रुपए नकद चोरी हुए हैं। उन्होंने इस चोरी में करीब 30 लाख रुपए के नुकसान हुआ है ।

चोरों के 'भेदी' होने का शक, मानसा वारदात से जुड़ रहे तार

वारदात के तरीके को देखते हुए पुलिस और व्यापारियों को आशंका है कि चोर कोई 'भेदी' थे, जिन्हें दुकान के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी। पुलिस इस एंगल पर भी पड़ताल कर रही है कि चोरों को यह कैसे पता था कि साथ वाली निर्माणाधीन इमारत से छत पर जाने का रास्ता है और चौबारे में लोहे का शटर लगा है। इसके अलावा, तिजोरी काटने हेतु गैस कटर साथ लाना भी पूरी रेकी और तैयारी की ओर इशारा करता है।

पुलिस, CIA की टीमे कर रही पड़ताल डीएसपी (फूल) मनोज कुमार और थाना दयालपुरा (भगता भाईका) के एसएचओ परबत सिंह ने बताया कि दुकान मालिक की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने हेतु प्रयास किए जा रहे है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बठिंडा से सीआईए स्टाफ-1 और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने दुकान और कटी हुई तिजोरी से फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है और आरोपियों के भागने के रूट को ट्रेस किया जा रहा है।

स्वर्णकार संघ ने जताया रोष, सुरक्षा की मांग

दिनदहाड़े और व्यस्त बाजार में हुई इस बड़ी चोरी के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में भारी दहशत और रोष है। मौके पर पहुंचे गोल्ड स्मिथ एसोसिएशन के प्रधान मनजीत सिंह धुन्ना ने पीड़ित दुकानदार को ढांढस बंधाते हुए बताया कि पूरी यूनियन इस मुश्किल घड़ी में सुखविंदर सिंह के साथ खड़ी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के वक्त बाजार में गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार कर चोरी हुआ माल बरामद किया जाए।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट