मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार शाम को बाइक सवार दो हमलावरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर 2 राउंड फायरिंग की। गाड़ी में परिवार के तीन लोग सवार थे। फायरिंग के पश्चात हमलावर बाइक से फरार हो गए।

खबर मिलते ही जीरकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि गाड़ी में सवार लोग चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे मैकडॉनल्ड्स वाली तरफ से सताबगढ़ रोड होते हुए मोहाली जा रहे थे।

फायरिंग के पश्चात फॉर्च्यूनर में सवार लोग अपनी गाड़ी मोहाली की तरफ ले गए। तीनों सुरक्षित हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

थाना प्रभारी बोले-प्रॉपर्टी को लेकर विवाद थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गाड़ी में सवार लोगों का किसी दूसरे पक्ष से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि फायरिंग इसी विवाद से जुड़ी हो सकती है।

गैंगवार की बात सामने नहीं आई पुलिस हमलावरों की पहचान और फायरिंग की वजह से का पता लगा रही है। हथियार और हमलावरों के भागने की दिशा समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी कि फिलहाल गैंगवार से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। छानबीन पूरी होने के पश्चात ही स्थिति साफ होगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट