फाजिल्का-मलोट हाईवे पर मंगलवार शाम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की जान चली गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव ढाणी खरासवाली के नजदीक हुआ। आरोप है कि टक्कर मारने के पश्चात ट्रैक्टर-

पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर

सूचना के मुताबिक, गांव चक्क खयोवाला बोदला निवासी बलवंत सिंह अपनी पत्नी और पड़ोस में रहने वाली भाभी मंजीत कौर के साथ बाइक पर सवार होकर फाजिल्का आ रहे थे। जब वे फाजिल्का-मलोट हाईवे पर ढाणी खरासवाली के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया मंजीत कौर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं बलवंत सिंह और उनकी पत्नी घायल हो गए। हादसे के पश्चात आसपास के लोगों और परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने का इल्जाम

जख्मी बलवंत सिंह के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाए हैं। उनका आरोप है कि हादसे को हुए 2 से 3 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन सदर थाना फाजिल्का से कोई भी पुलिस कर्मचारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। परिवार की ओर से बार-बार फोन करने के बाद भी पुलिस के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने का इल्जाम लगाया गया है। गुरप्रीत सिंह के अनुसार, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्हें हादसे में जान गंवाने वाली महिला के मामले में कार्रवाई का इंतजार है। परिजनों ने फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट