- Hindi News
- Local
- Punjab
- Fazilka
- Abohar
- Punjab Farmer Daljit Singh Wins Diwali Bumper Lottery | Abohar Crorepati
अबोहर के किसान दलजीत सिंह की दीपावली बंपर लॉटरी में एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है।
कहते हैं कि ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में यह कहावत एक साधारण कृषक हेतु सच साबित हुई है। बेटी की शादी के खर्च को लेकर चिंतित रहने वाले और कर्ज लेने की तैयारी कर रहे किसान दलजीत सिंह की दीपावली बंप
15 दिन पहले रेलवे रोड से खरीदा था टिकट सूचना के मुताबिक, अबोहर क्षेत्र के रहने वाले किसान दलजीत सिंह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने लगभग 15 दिन पहले नगर के रेलवे रोड स्थित 'राधा स्वामी लॉटरी सेंटर' से पंजाब स्टेट दीपावली बंपर का टिकट खरीदा था। मंगलवार को जब लॉटरी के नतीजे घोषित हुए, तो एजेंट ने फोन कर दलजीत सिंह को कहा कि उनके टिकट पर 1 करोड़ रुपये का बंपर इनाम लगा है। पहले तो उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ, मगर टिकट नंबर का मिलान करने के पश्चात उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा।
कर्ज लेने की मजबूरी समाप्त, अब धूमधाम से होगी बेटी की शादी
जीत की खुशी साझा करते हुए दलजीत सिंह ने भावुक होकर बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हो चुकी है। खेती में सीमित आमदनी की वजह से शादी के खर्चों को लेकर वह काफी परेशान थे और इसके लिए रिश्तेदारों या बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे थे। उन्होंने कहा, "यह इनाम मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। वाहेगुरु की कृपा से अब मुझे किसी के आगे हाथ फैलाने या कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब मैं अपनी बेटी की शादी पूरी धूमधाम से करूंगा और बचे हुए पैसों से खेती को बेहतर बनाने के साथ बच्चों का भविष्य सुरक्षित करूंगा।"
सेंटर के इतिहास में पहली बार निकला करोड़ों का इनाम
राधा स्वामी लॉटरी सेंटर के संचालक सुशील कुमार ने भी इस जीत पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने कई साल पहले इस लॉटरी सेंटर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक उनके सेंटर से खरीदे गए टिकटों पर अनेक लोगों के लाखों रुपये के इनाम लग चुके हैं और कई लोग लखपति बने हैं, परंतु सेंटर के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी ग्राहक को सीधे 1 करोड़ रुपये का जैकपॉट लगा है।
टेक्स कटौती के बाद मिलेंगे करीब 70 लाख रुपये
उल्लेखनीय है कि लॉटरी नियमों के तहत 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि पर सरकार की ओर से करीब 30 प्रतिशत टीडीएस (टैक्स) काटा जाता है। सभी सरकारी औपचारिकताएं और दस्तावेज जमा करने के पश्चात किसान दलजीत सिंह के बैंक खाते में लगभग 70 लाख रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







