युवा खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और बास्केटबॉल को बढ़ावा देने के मकसद से मास्टर्स बास्केटबॉल एकेडमी डीएवी कॉलेज द्वारा तीसरे सुख कमल मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का कार्यक्रम किया गया, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा टीमों ने अलग-अलग कैटेगरी में हिस्सा लिया।

अकादमी के प्रेसिडेंट सरताज सिंह कुलार ने बताया कि यह सुख कमल मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट एकेडमी की सेक्रेटरी मनदीप कौर के माता-पिता की याद में करवाया जाता है, जिसका इस वर्ष तीसरा संस्करण आयोजित किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि ओलिंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी अर्जुन अवार्डी द्वारा किया गया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष कुमार गौतम प्रिंसिपल, दयानंद मॉडल स्कूल और नवतेज सिंह एक्साइज व टैक्सेशन ऑफिसर उपस्थित रहे।

इस घटनास्थल पर एसपी जालंधर परमिंदर सिंह हीर अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और 12 वर्ष तक के नन्हे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। लड़कियों ने विरोधी टीम पर बनाया दबाव ः लड़कियों के दोनों वर्ग की विजेता टीम के कोच अनूप कुमार ने जानकारी दी कि लड़कियों ने दोनों वर्गों के फाइनल में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मैच के शुरुआत से ही लड़कियों ने विरोधी टीम पर अपना दबदबा बनाकर मुकाबला में जीत हासिल की।

विज्ञापनIn-Article Banner

इंटरनेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में बास्केटबॉल के प्रति लगातार लड़के और लड़कियों में क्रेज बढ़ता जा रहा है। . अंडर-17 के फाइनल में हंसराज स्टेडियम ने 33-26 के अंतर से मास्टर्स बास्केटबॉल अकादमी को हराकर गोल्ड और दोआबा सेंटर ने तीसरा स्थान हासिल किया। . अंडर-14 में हंसराज स्टेडियम ने पहला 24-19 के स्कोर से दयानंद मॉडल स्कूल को हराकर गोल्ड मेडल जीता और मास्टर्स बास्केटबॉल अकादमी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मास्टर्स बास्केटबॉल अकादमी की सेक्रेटरी मनदीप कौर ने जानकारी दी कि बॉस्केटबाल में लगातार खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सज्जन सिंह चीमा अर्जुन अवार्डी और उनके साथ विनीत धीर मेयर पहुंचे। इसी बीच विशिष्ट अतिथि के रूप में बलबीर कुमार विरदी ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी, ओम गौरी दत्त शर्मा रिटायर्ड डायरेक्टर दूरदर्शन जालंधर आदि मौजूद रहे। . अंडर-19 के फाइनल में दोआबा सेंटर ने मास्टर्स बास्केटबॉल अकादमी को 51-46 के साथ हराकर गोल्ड मेडल जीता।

डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने तीसरा स्थान हासिल किया। . अंडर-17 के फाइनल में खालसा क्लब ने पहले स्थान हेतु मास्टर्स बास्केटबॉल अकादमी को 36-28 के अंतर से हराया और दोआबा सेंटर ने तीसरा स्थान हासिल किया। . अंडर-14 के फाइनल में लेट्स प्ले एकेडमी ने 38-32 के स्कोर से मास्टर्स बास्केटबॉल अकादमी को हराया और मास्टर्स बास्केटबॉल क्लब ने तीसरा स्थान हासिल किया।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट