जालंधर | सेंट्रल टाउन स्थित शनि कृपा मूर्ति मंदिर, रियाजपुरा में शनिदेव महाराज की 18वीं वार्षिक चौकी का आयोजन किया गया। आयोजन में दूर-दूर से शनि भक्त पहुंचे और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों के मुताबिक चौकी से पहले मंदिर परिसर में प्रातः हवन-यज्ञ कराया गया, जबकि सायं इलाका में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायकों ने शनिदेव के भजनों का गायन किया। मंदिर के ईशु महाराज ने कहा कि यह कार्यक्रम पिछले 18 वर्षों से इसी स्थान पर नियमित रूप से किया जा रहा है। अवसर पर सौरभ शर्मा, अजय आनंद लाली, अशोक सरीन हिक्की, राकेश राठौर, अश्विनी अग्रवाल, राजेंद्र बेरी, केडी भंडारी और सन्नी कल्याण आदि उपस्थित रहे। कॉमेडी कलाकार भोटू शाह भी कार्यक्रम में पहुंचे।
शनिदेव महाराज की 18वीं वार्षिक चौकी
जालंधर | सेंट्रल टाउन स्थित शनि कृपा मूर्ति मंदिर, रियाजपुरा में शनिदेव महाराज की 18वीं वार्षिक चौकी का आयोजन किया गया। अवसर पर सौरभ शर्मा, अजय आनंद लाली, अशोक सरीन हिक्की, राकेश राठौर, अश्विनी अग्रवाल, राजेंद्र बेरी, केडी भंडारी और सन्नी कल्याण आदि उपस्थित रहे।
EEditor
17 नव॰ 2026, 09:54 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






