- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Children From Chanan Centre Won 16 Medals At The Special Olympics Bharat Games
लुधियाना में 13, 14 और 15 अक्टूबर को स्पेशल ओलंपिक्स भारत की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता में जालंधर के चानन वोकेशनल एंड स्किल ट्रेनिंग सेंटर के विशेष बच्चों ने 16 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर से आए विशेष बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।
चानन केंद्र के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक विजेताओं में हरप्रीत सिंह (सॉफ्टबॉल थ्रो और 25 मीटर वॉक), राहुल आहूजा (25 मीटर व्हीलचेयर वॉक), कार्तिक कुमार (सॉफ्टबॉल थ्रो), मोहित खेरा (25 मीटर वॉक) और यूरो (100 मीटर दौड़) शामिल रहे। रजत पदक हिमांशी मित्तल, गीतेश मढोक और तनिष गिल ने 25 मीटर वॉक में जीते।
कांस्य पदक हिमांशी मित्तल, गीतेश मढोक, तनिष गिल (सॉफ्टबॉल थ्रो), कार्तिक कुमार (25 मीटर वॉक), यूरो व राहुल आहूजा (शॉट पुट थ्रो) तथा मोहित खेरा (सॉफ्टबॉल थ्रो) ने प्राप्त किए। पदक जीतकर लौटे बच्चों का चानन एसोसिएशन ने स्वागत किया। एसोसिएशन की प्रधान उपिंदर कौर आनंद ने विजेताओं को बधाई देते हुए सम्मान किया और बताया कि खेलों में भागीदारी और आत्मविश्वास सबसे अहम है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







