गांव बुट्टरकलां में जमीनी रास्ते को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हथियारों से लैस होकर आए लोगों ने एक घर में घुसकर दो भाइयों पर तेजधार हथियारों से आक्रमण कर दिया।

हमले में दोनों चोटिल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

घर में घुसकर किया हमला, बचाने आया भाई भी जख्मी

विज्ञापनIn-Article Banner

शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि जमीनी मार्ग को लेकर उनका विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनका भाई भजन सिंह उन्हें बचाने हेतु पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर भी आक्रमण कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए।

इन आरोपियों को किया नामजद

पुलिस ने प्यारा सिंह, कर्म सिंह, मुख्तियार सिंह, किशन सिंह, गुरमेल सिंह, बलवीर सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ बोबी, अर्शू, मक्खन सिंह और मनप्रीत कौर निवासी ग्राम बुट्टरकलां के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार जगदेव सिंह प्रकरण की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट