- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot Target Killing Plot Busted | Goldy Brar Gang Links Revealed
कोटकपूरा में दो लोगों की हत्या करने की साजिश रचने के प्रकरण में गिरफ्तार चार आरोपियों के तार विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गैंग से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों को हथियार भी गैंग की ओर से उपलब्ध करवाए गए थे। मंगल
आईजी ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में आरोपियों के गोल्डी बराड़ और उसके साथियों के संपर्क में होने की बात सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को हथियार कहां से उपलब्ध करवाए गए थे और हत्या की साजिश में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पूछताछ में इस नेटवर्क को लेकर और खुलासे होने की संभावना है।
संयुक्त ऑपरेशन में चार अभियुक्त दबोचे
उल्लेखनीय है कि फरीदकोट के थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब और एसटीएफ हरियाणा के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम किया था। पुलिस ने ग्राम ढिलवां कलां के नजदीक कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ शैरी, गांव पंजगराईं कलां निवासी सुखनाम सिंह उर्फ सुक्खा और ग्राम ढिलवां कलां निवासी मुस्ताक अली व हैप्पी सिंह के रूप में हुई है।
तीन पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद किए थे। बरामद हथियारों में एक .32 बोर और दो .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक सुनसान जगह पर बैठकर दो लोगों की हत्या करने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
अब पुलिस रिमांड के बीच आरोपियों से हथियारों की सप्लाई, गोल्डी बराड़ गैंग से संपर्क और हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच के पश्चात इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







