बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डूमवाली के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब पुलिस की वर्दी पहने तीन व्यक्ति कथित तौर पर एक निजी कार में सवार होकर सड़क पर ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। उन

हादसे के बाद निजी कार लेकर मौके से चले गए वर्दीधारी प्रत्यक्षदर्शियों से मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय घटनास्थल पर पुलिस की वर्दी पहने तीन व्यक्ति मौजूद थे। वे अपनी निजी गाड़ी में पहुंचे थे और ट्रकों को रोककर उनकी जांच कर रहे थे। हादसे के पश्चात ये तीनों व्यक्ति कथित तौर पर अपनी कार लेकर मौके से चले गए। इस घटनाक्रम ने अनेक प्रश्न खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आधी रात को निजी गाड़ी में सवार होकर ट्रकों की चेकिंग करने वाले ये लोग वास्तव में पुलिसकर्मी थे या पुलिस की वर्दी में कोई अन्य व्यक्ति नाका लगाकर वाहन चालकों को रोक रहा था।

असली पुलिस या लुटेरे? उठ रहे गंभीर सवाल इस पूरी घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और हाईवे की सुरक्षा पर कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आधी रात के समय बिना किसी सरकारी वाहन, बिना बैरिकेडिंग और बिना रिफ्लेक्टर के कौन से पुलिसकर्मी प्राइवेट गाड़ी में ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे? यदि वे असली पुलिसकर्मी थे, तो हादसा होते ही जख्मी चालक को अस्पताल पहुंचाने के बजाय अपनी कार भगाकर फरार क्यों हो गए? आशंका जताई जा रही है कि यह किसी गिरोह की करतूत भी हो सकती है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर हाईवे पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली या लूटपाट करने की फिराक में था।

विज्ञापनIn-Article Banner

परिजनों के वक्तव्य पर होगी कार्रवाई: चौकी प्रभारी

घटना की खबर मिलते ही पथराला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल चिकित्सालय भिजवाया। चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि हादसे में एक चालक की मृत्यु हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए हैं। परिजनों के वक्तव्य दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हीं के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही, प्राइवेट गाड़ी में नाका लगाकर वाहनों को रोकने वाले वर्दीधारियों की भी गहनता से छानबीन की जा रही है।

एसएसपी बोले- संबंधित अफसरों से जानकारी लेकर बताएंगे

वहीं, एसएसपी बठिंडा सुहैल कासिम मीर ने बताया कि नकली पुलिसकर्मी बनकर नाका लगाने और वाहनों की चेकिंग करने संबंधी बात अभी उनके ध्यान में नहीं है। वह संबंधित डीएसपी और थाना प्रभारी से पूरे प्रकरण की सूचना लेने के पश्चात ही इस बारे में कुछ कह सकेंगे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट