तरनतारन में दो नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर युवक भगाकर ले गए। परिजनों की शिकायतों के आधार पर सदर तरनतारन और कच्चा पक्का थाने की पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

रात को घर पर सोई थी बेटी, सुबह मिली गायब

सदर तरनतारन इलाके के एक ग्राम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की उम्र लगभग 16 साल 10 महीने है। वह रात को खाना खाने के पश्चात सो गया था। अगले दिन सुबह उठा तो बेटी घर पर नहीं मिली।

विज्ञापनIn-Article Banner

शिकायतकर्ता ने इल्जाम लगाया कि गांव बागरियां निवासी राजविंदर सिंह उर्फ राजू उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है।

बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक

दूसरे प्रकरण में कच्चा पक्का थाने के अंतर्गत आते गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई है। उसने आरोप लगाया कि रसूलपुर सराय अमानत खां निवासी नानक सिंह का बेटा जशन सिंह उर्फ काली उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

दोनों मामलों में पुलिस ने दर्ज किए केस

पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर संबंधित युवकों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियों की तलाश की जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट