गैंगस्टरों, आपराधिक नेटवर्क, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ तरनतारन पुलिस ने जिलेभर में व्यापक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया। यह बड़ी कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार – गैंगस्टरां ते वार’ के तहत अंजाम दी गई।

ऑपरेशन का नेतृत्व फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा (IPS) ने किया, जिसमें तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा (IPS) सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसर भी मौजूद रहे।

कार्रवाई के बीच जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीमों की तैनाती कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस के मुताबिक, इस अभियान में 80 से ज्यादा वांछित अपराधियों, नशा तस्करों और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया या गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापनIn-Article Banner

1,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहे तैनात

पुलिस अफसरों ने बताया कि इस विशेष अभियान का प्रमुख मकसद वांछित अपराधियों की पहचान कर उन्हें काबू करना, गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करना और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना था। जिलेभर में एक साथ चले इस बड़े ऑपरेशन को कामयाब बनाने हेतु 4 एसपी, 14 डीएसपी, 16 एसएचओ और 1,000 पुलिसकर्मियों की भारी फोर्स तैनात की गई थी।

अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगी सख्ती

कार्रवाई के पश्चात तरनतारन पुलिस ने स्पष्ट किया कि इलाका में कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस प्रकार के सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट