आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष परगट सिंह 18 नवंबर को तरनतारन का दौरा करेंगे। इसी बीच वे जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्य

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर ने मीटिंग की तैयारियों की सूचना देते हुए जानकारी दी कि यह मीटिंग दोपहर 1:30 बजे स्थानीय सत्कार पैलेस में आयोजित की जाएगी। इसमें तरनतारन जिले की पूरी कांग्रेस लीडरशिप, सभी ब्लॉक प्रधान, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बूथ स्तर पर मजबूती और घर-घर संपर्क अभियान पर जोर

विज्ञापनIn-Article Banner

राजबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और बीएलए की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके अतिरिक्त, गांवों और शहरों में आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है।

कार्यकर्ताओं की तय होंगी जिम्मेदारियां

भुल्लर ने दावा किया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मीटिंग में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों हेतु कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी। जिला अध्यक्ष ने समस्त नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण मीटिंग में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट