- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Youth Suicide Case | Family Allegations & Police Probe
लुधियाना के फील्ड गंज इलाके के कूचा नंबर 6 में एक 26-27 वर्षीय युवक ने चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रंजीत के रूप में हुई है, जो बसंत कुल्फी के सामने स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और वहीं उसने अपनी जीवनलीला समाप्त
घटना की खबर मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।
बहन ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक रंजीत की बहन राधा ने कहा कि उसके भाई की शादी लगभग 4 वर्ष पहले हुई थी। राधा का इल्जाम है कि रंजीत के ससुराल वाले उसे परेशान करते थे और उसे जबरदस्ती ससुराल में ही रहने हेतु मजबूर करते थे। जिससे वह मानसिंक रूप से परेशान रहने लग पड़ा था।
सास बोली-कोई बड़ा झगड़ा नहीं था, पति-पत्नी की हल्की अनबन थी
वहीं मृतक की सास चंदा ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। चंदा ने जानकारी दी कि उन्होंने रंजीत और अपनी बेटी हेतु अलग से एक कमरा किराये पर लेकर दिया था।
सास के अनुसार उनके बीच कोई बड़ा झगड़ा नहीं था बस पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी जिसके पश्चात बेटी नाराज होकर अपने मायके आ गई थी। चंदा ने यह भी दावा किया कि रंजीत स्वभाव से अच्छा था लेकिन हाल ही में वह शराब पीने लगा था।
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
थाना डिवीजन नंबर 2 के जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि फील्ड गंज कूचा नंबर 6 में एक नौजवान ने फंदा ले लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वारिसों की सहायता से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है जिसकी तकनीकी पड़ताल की जाएगी ताकि पता चल सके कि आत्महत्या से पहले उसकी किससे बात या वीडियो कॉल हुई थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं वही ये भी पता लगा है की किस्सी साथ लड़के का जगहड़ा भी हुआ है अभी उसके आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







