रूस के दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया में मंगलवार को सैन्यविमान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार समस्त 17 लोगों की जान चली गई।

रूसी मीडिया आउटलेट 'इजवेस्टिया' ने जानकारी दी कि यह ट्रांसपोर्ट विमान था। एयरक्राफ्ट लगभग सीधा नीचे गिरा और इसमें हवा में ही आग लग गई थी। हालांकि, यह कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह अभी साफ नहीं है।

केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर इल्या सेरेद्यूक ने यागुनोवो गांव के पास विमान दुर्घटना की पुष्टि की। रॉयटर्स के अनुसार, गवर्नर इल्या सेरेद्यूक ने दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान नहीं बताई।

विज्ञापनIn-Article Banner

मैप के जरिए समझिए कहां हुआ हादसा…

दावा- An-12 एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान An-12 है, जो सैन्य मालवाहक विमान है। इसे सोवियत संघ के दौर में यूक्रेन की एंटोनोव फर्म ने बनाया था।

इस विमान का इस्तेमाल सेना के जवानों, हथियारों, गोला-बारूद और दूसरे आवश्यक सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने हेतु किया जाता है।

  • An-12 में चार इंजन लगे होते हैं, इसकी लंबाई लगभग 33 मीटर और पंखों की चौड़ाई करीब 38 मीटर है।
  • यह करीब 670 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। यह विमान एक बार में लगभग 20 टन सामान ले जा सकता है।
  • इसमें सैन्य वाहन, हथियार और दूसरे भारी उपकरण भी रखे जा सकते हैं। लगभग 90 सैनिकों को ले जाने की क्षमता है।
  • An-12 के पिछले हिस्से में सामान चढ़ाने और उतारने हेतु बड़ा दरवाजा दिया गया है।

70 के दशक में बंद हो गया था An-12 का प्रोडक्शन

इसका इस्तेमाल सैन्य ठिकानों तक सामान पहुंचाने के साथ-साथ बाढ़, भूकंप और दूसरी आपदाओं के बीच राहत सामग्री पहुंचाने में भी किया जाता है।

An-12 का उत्पादन 1970 के दशक की शुरुआत में बंद हो गया था, लेकिन इसके अनेक विमान लंबे वक्त तक अलग-अलग देशों की वायुसेना और मालवाहक सेवाओं में इस्तेमाल होते रहे हैं।

-----------------------

यह खबर भी पढ़ें…

थाईलैंड के फुकेट में इमारत में आग, 11 की मौत: बाइक स्टोर से लपटें फैली, पास के ट्रांसफॉर्मर में हुआ था धमाका

थाईलैंड के फुकेट द्वीप पर सोमवार तड़के एक इमारत में आग लगने से 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 17 चोटिल हुए हैं। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मोटरसाइकिल किराए पर देने की दुकान थी और ऊपर की मंजिलों पर लोग रहते थे। पूरी खबर पढ़ें…