जालंधर। गुरुद्वारा श्री नौवीं पातशाही शोक निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर शहर में मग्घर महीने की संक्रांति मनाई गई। प्रबंधक कमेटी की ओर से स्त्री सत्संग सभा और समूह संगत के सहयोग से विशेष गुरमत समागम करवाया गया। प्रबंधक कमेटी के महासचिव कंवलजीत सिंह सेक्रेटरी ने बताया कि शाम से लेकर रात तक करवाए गए इस समागम का आरंभ श्री रहिरास साहिब के पाठ के साथ हुआ। इस उपरांत हजूरी रागी भाई गुरपिंदर सिंह और हजूरी कथावाचक भाई बलजीत सिंह ने संगत को गुरबाणी कीर्तन और गुरमत विचारों से निहाल किया। अंत में सचखंड श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई जगरूप सिंह रूप ने संगत को अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन श्रवण करवाया। प्रबंधक कमेटी के प्रधान कंवलजीत सिंह ओबराय ने समागम में उपस्थित संगत का धन्यवाद किया। गुरु साहिब के समक्ष अरदास की कि मग्घर महीना समूह संगत हेतु खुशियों भरा रहे। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के संरक्षक जसविंदर सिंह मक्कड़, सेक्रेटरी कंवलजीत सिंह, कैशियर जोगिंदर सिंह लायलपुरी, सीनियर उपाध्यक्ष मनजीत सिंह ठुकराल, परमजीत सिंह पहलवान, परमजीत सिंह कानपुरी, हरजिंदर सिंह लैंडलॉर्ड व अन्य मौजूद थे।
गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर शहर में गुरमत समागम करवाया
गुरुद्वारा श्री नौवीं पातशाही शोक निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर शहर में मग्घर महीने की संक्रांति मनाई गई। अंत में सचखंड श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई जगरूप सिंह रूप ने संगत को अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन श्रवण करवाया।
EEditor
18 नव॰ 2026, 06:14 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






