अजनाला पुलिस ने नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल और 90 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र काकू सिंह निवासी गांव शहजादा, थाना रमदास, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल और काले रंग का किट बैग भी बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना अजनाला में केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम अजनाला से गुजरपुरा रोड पर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पुल के नीचे से ग्राम गुजरपुरा की ओर मुड़ने लगी तो गांव गुजरपुरा की तरफ से एक युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। युवक की पीठ पर काले रंग का किट बैग था। पुलिस पार्टी को देखकर उसने मोटरसाइकिल आगे निकालने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूरी पर बाइक फिसलने से वह नीचे गिर गया। पुलिस ने घटनास्थल पर ही उसे काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके बैग से 3 किलो हेरोइन, एक .30 बोर पिस्तौल और दो 9 एमएम पिस्तौल बरामद हुईं। दोनों 9 एमएम पिस्तौलों पर मेड इन ऑस्ट्रिया ग्लॉक जीएस एमबीएच लिखा हुआ था। इसके अलावा दो मैगजीन, जिनमें एक टूटी हुई थी, 43 जिंदा 9 एमएम कारतूस और 47 कारतूस बरामद हुए। पुलिस अब अभियुक्त से पूछताछ कर रही है कि वह हेरोइन और हथियारों की खेप कहां से लेकर आया था और इसे किसे पहुंचाना था।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट