सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अमृतसर के फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी महकमा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कमलजीत सिंह को फॉरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु प्रतिष्ठित यंग फॉरेंसिक एक्सपर्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह सम्मान 14 नवंबर को चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल, सेक्टर-32 में आयोजित पीएएफएमएटी कॉन-2026 में पंजाब एकेडमी ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी की ओर से प्रदान किया गया। डॉ. कमलजीत सिंह अब तक लगभग 1,000 पोस्टमार्टम और 2,000 मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तैयार कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह अनेक मेडिकल बोर्ड की जांचों का हिस्सा भी रहे हैं।

उन्होंने जीएमसी अमृतसर और होशियारपुर जिला चिकित्सालय में सेवाएं देते हुए अनेक चुनौतीपूर्ण मामलों में योगदान दिया है। उनकी विशेषज्ञता में मृत्यु के कारणों का चिकित्सकीय परीक्षण, चोटों का आकलन और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर मेडिको-लीगल रिपोर्ट तैयार करना शामिल है। उनकी इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों और सहयोगियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट